MSME SuperPower:

परंपरा को अवसर : इंजीनियरिंग से ऑर्गेनिक जीवन तक मेरी यात्रा

आनंद कश्यप

संस्थापक, ऑर्गेनिक आनंद, मध्य प्रदेश

business owner training program

एक दशक से अधिक समय तक मैंने प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों के साथ सिविल इंजीनियर के रूप में काम किया । लेकिन 2021 में मैंने अपने गृहनगर मंदसौर, मध्य प्रदेश लौटकर व्यवसाय में नए अवसर तलाशने का निर्णय लिया ।

वॉलमार्ट बेस्ट प्राइस स्टोर (अब फ़्लिपकार्ट होलसेल) मेरे लिए निर्णायक साबित हुई । वहाँ एक अचार का जार देखते ही मेरे मन में यह विचार आया कि प्राकृतिक सामग्री से बनी पारंपरिक रेसिपीज़ को आज के उपभोक्ताओं के लिए नए रूप में कैसे पेश किया जा सकता है । जो शुरुआत में एक साधारण विचार था, वही जल्द ही मसालों और कंडिमेंट्स को अधिक स्वास्थ्यवर्धक और आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप बनाने के एक ठोस प्रयास में बदल गया ।

business training programs
business owner

कॉर्पोरेट दुनिया से उद्यमिता की राह

स्वादिष्ट घर का आचार बनाने वाली मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बनीं । उनकी पारंपरिक रेसिपीज़ के आधार पर मैंने 2021 में ऑर्गेनिक आनंद की शुरुआत की । हमारा पहला उत्पाद एक साधारण आम का अचार था, जिसे पारंपरिक तरीके से केवल तेल और नमक को संरक्षक के रूप में इस्तेमाल कर तैयार किया गया ।

शुरुआत में मुझे लगा कि उपभोक्ता हमारे उत्पाद को आसानी से अपना लेंगे और मांग अपने आप बढ़ेगी । लेकिन जैसे ही व्यवसाय आगे बढ़ा, मुझे यह समझ में आया कि बाज़ार की तैयारी को समझना कितना ज़रूरी है । इस शुरुआती अनुभव ने मुझे ग्राहक पसंद को समझने, मार्केटिंग और ब्रांडिंग को मज़बूत करने तथा स्थायी मांग बनाने के महत्व का एहसास कराया। साथ ही, इसने यह भी सिखाया कि तकनीकी समझ और मज़बूत संचालन किसी भी टिकाऊ व्यवसाय की नींव होते हैं ।

वॉलमार्ट वृध्दि के साथ सीख और विकास

जब मैं अपने व्यवसाय को मज़बूत करने के तरीकों की तलाश कर रहा था, तब 2022 में मुझे वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली । सीखने और मेंटरशिप के माध्यम से उद्यमशील क्षमताओं को विकसित करने की इसकी खासियत ने मुझे काफ़ी प्रभावित किया, और मैंने इसमें पंजीकरण करने का निर्णय लिया ।

कार्यक्रम के निःशुल्क मॉड्यूल, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और डिजिटल टूल्स ने मुझे मार्केटिंग, ग्राहक अधिग्रहण, सप्लाई चेन प्रबंधन और टिकाऊ पैकेजिंग जैसे व्यवसाय के महत्वपूर्ण पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद की । व्यक्तिगत मेंटरशिप सत्रों ने मेरे व्यवसाय को देखने का नज़रिया बदला और यह समझने में सहायक रहे कि ग्राहक मेरे ब्रांड और उत्पादों को कैसे अनुभव करते हैं ।

उदाहरण के तौर पर, पहले हम अपने अचार प्लास्टिक जार में पैक करते थे, बिना यह समझे कि इसका पर्यावरण पर लंबे समय में क्या प्रभाव पड़ता है । सत्रों के माध्यम से मुझे टिकाऊ पैकेजिंग के बारे में सीखने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने काँच के जार अपनाए—जो ग्राहकों के लिए अधिक सुरक्षित हैं और पर्यावरण के लिए भी बेहतर हैं ।

मेरे मेंटर ने उत्पाद पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने, लिस्टिंग में सुधार करने, सोशल मीडिया पर दृश्यता बढ़ाने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव मज़बूत करने में भी मार्गदर्शन दिया, जिससे दोबारा ख़रीदारी की दर में सुधार हुआ । ये छोटे लेकिन प्रभावशाली बदलाव ब्रांड की पहचान को मज़बूत करने में सहायक बने और व्यवसाय की स्थिर वृद्धि में योगदान दिया ।

विस्तार की राह और समुदाय का सशक्तिकरण

फ़्लिपकार्ट पर ऑनबोर्ड होना मेरी व्यवसायिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ । इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से मैं असम और ओडिशा जैसे छोटे शहरों से लेकर मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों तक ग्राहकों तक पहुँच सका, जिससे मेरा बाज़ार स्थानीय सीमाओं से कहीं आगे बढ़ गया ।

ई-कॉमर्स के ज़रिये मिली इस व्यापक पहुँच का सीधा असर बिक्री पर पड़ा। वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम से जुड़ने से पहले मेरी मासिक आय लगभग ₹30,000 थी, जो आज बढ़कर ₹10 लाख से अधिक हो गई है, जिसमें अकेले फ़्लिपकार्ट से लगभग ₹1 लाख का योगदान है ।

ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से मिली इस सफलता ने मुझे अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने का आत्मविश्वास भी दिया । एक ही आम के अचार से शुरुआत कर आज हम 15–20 रसायन-मुक्त, प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले उत्पादों की श्रृंखला पेश कर रहे हैं, जिनमें आँवला कैंडी, हर्बल पाउडर, शहद आधारित उत्पाद और प्राकृतिक हेयर-केयर पैक शामिल हैं ।

ऑर्गेनिक आनंद की वृद्धि ने मेरे समुदाय के अन्य लोगों के लिए भी नए अवसर पैदा किए हैं । जो व्यवसाय कभी एक व्यक्ति से शुरू हुआ था, वह आज पैकेजिंग और गुणवत्ता टीम में तीन महिलाओं सहित दस से अधिक लोगों को रोज़गार दे रहा है । पीक सीज़न के दौरान यह संख्या बढ़कर 15 तक पहुँच जाती है । इनमें से कई महिलाएँ, जो पहले केवल खेतों में काम करके आय अर्जित करती थीं, अब पूरे साल नियमित वेतन कमा पा रही हैं ।

यह जानकर कि मेरा व्यवसाय मेरे गृहनगर में लोगों की आजीविका का सहारा बन रहा है, मुझे गहरा संतोष मिलता है । मेरे लिए ऑर्गेनिक आनंद सिर्फ़ उत्पादों तक सीमित नहीं है—यह लोगों और साझा प्रगति की कहानी है ।

प्रकृति और विकास से जुड़ा भविष्य

हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—प्राकृतिक सामग्री से बने ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराना जो लोगों को प्रकृति के और करीब लाएँ । हम अब हर्बल पाउडर, माउथ फ़्रेशनर, कैंडी और प्राकृतिक हेयर-केयर उत्पादों की श्रेणियों में विस्तार कर रहे हैं, और वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम के माध्यम से वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर बिक्री के अवसरों के ज़रिये निर्यात की संभावनाएँ भी तलाशने की योजना बना रहे हैं ।

पीछे मुड़कर देखने पर, अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय मेरे जीवन का एक निर्णायक कदम था । वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम ने मुझे वह ज्ञान, आत्मविश्वास और मंच दिया, जिसकी मदद से मैं इस निर्णय को एक बढ़ते हुए उद्यम में बदल सका ।

घर में बने एक अचार के जार से शुरू हुई यह यात्रा आज शुद्धता, प्रामाणिकता और विश्वास पर आधारित एक ब्रांड का रूप ले चुकी है—और ऑर्गेनिक आनंद की कहानी अभी बस शुरू ही हुई है ।

manufacturing business