MSME SuperPower:

फ़ैक्ट्री फ़्लोर से डिजिटल स्टोर तक : व्यवसाय का नया रूप

इशिता जॉली

यूरोफॉइल, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, नई दिल्ली

business owner training program

बचपन से ही मुझे यह जानने में रुचि रही है कि व्यवसाय कैसे काम करता है और कैसे एक साधारण विचार एक उपयोगी और मूल्यवान चीज़ बन जाता है। मैं ऐसे परिवार में पली-बढ़ी हूँ जहाँ उद्यमिता को महत्व दिया जाता था, और इसी माहौल ने मुझे व्यवसाय की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।

2008 में, मेरे पिता ने अपने सपने और दृढ़ संकल्प के साथ यूरोफॉइल की शुरुआत की, जो उच्च गुणवत्ता वाली एल्युमिनियम फ़ॉइल और बटर पेपर के निर्माण में विशेषज्ञ है। यह हमारे लिए सिर्फ़ एक व्यवसाय नहीं था, बल्कि हमारे परिवार के सपनों और आकांक्षाओं की एक विरासत थी।

पश्चिमी दिल्ली में स्थित इस इकाई में, हमने खाद्य संरक्षण के लिए ज़रूरी स्वच्छता मानकों और उत्पादों की सही मोटाई बनाए रखने पर ध्यान दिया, ताकि अच्छी गुणवत्ता और बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके ।

business training programs
business owner

डिजिटल परिवर्तन: ऑनलाइन व्यापार की ओर कदम

एलटी फ़ूड्स में कॉर्पोरेट सेक्टर में एक वर्ष काम करने के बाद मेरी यात्रा यूरोफॉइल के साथ शुरू हुई। मैं व्यवसाय में एक नया दृष्टिकोण लाने और उसके विस्तार में योगदान देने के उद्देश्य से जुड़ी। पश्चिमी दिल्ली में स्थित यूरोफॉइल एल्युमिनियम फ़ॉइल उद्योग में गुणवत्ता और नवाचार का प्रतीक बन गया।

हमने यह सुनिश्चित किया कि हमारी इकाइयाँ स्वच्छ हों और हमारे उत्पाद कड़े गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरें, जिससे वे हर घर की ज़रूरत बन सकें । कोविड-19 के बाद उपभोक्ताओं के ऑनलाइन ख़रीदारी की ओर बढ़ते रुझान को समझते हुए, मैंने यूरोफॉइल के डिजिटल परिवर्तन की अगुवाई की ।

यह बदलाव आसान नहीं था। ऑनलाइन बिक्री, मूल्य निर्धारण और डिजिटल कैटलॉगिंग की बारीकियाँ सीखनी पड़ीं। लेकिन यह एक ज़रूरी और साहसिक कदम था, जिसने हमारे व्यवसाय को संचालन के एक नए दौर में पहुँचा दिया ।

वॉलमार्ट वृध्दि के साथ साझेदारी: विकास और सीख का अवसर

2023 में वॉलमार्ट वृध्दि के साथ हमारी साझेदारी हमारी डिजिटल यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें ऑनलाइन व्यवसाय रणनीतियों और विज्ञापन तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलीं। मैंने विभिन्न बिक्री चैनलों, मूल्य निर्धारण रणनीतियों और प्रभावी प्रमोशन के महत्व को समझा ।

इस सीख ने फ़्लिपकार्ट जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर हमारी ऑनलाइन उपस्थिति को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। वॉलमार्ट वृध्दि के साथ जुड़ाव के परिणामस्वरूप हमारे राजस्व में उल्लेखनीय 20% की वृद्धि हुई, जो हमारे व्यवसाय पर इस कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है ।

यूरोफॉइल के बदलाव को देखते हुए, हमारी यात्रा लगातार सीखने और खुद को ढालने की रही है। एक पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग इकाई से आगे बढ़कर हमने ई-कॉमर्स के ज़रिये राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है । एक महिला उद्यमी के रूप में मेरा मानना है कि दृढ़ता और निरंतर सीखने की भावना ही पारंपरिक व्यवसायिक सीमाओं को पार करने की कुंजी है ।

भविष्य की आकांक्षाएँ: विस्तार की ओर कदम

यूरोफॉइल के साथ मेरी यात्रा लगातार बदलते डिजिटल परिवेश में चुनौतियों का सामना करने और अवसरों को अपनाने की कहानी रही है। आज यूरोफॉइल नवाचार, गुणवत्ता और उद्यमशीलता की मजबूत भावना का प्रतीक बनकर आगे बढ़ रहा है ।

आगे की ओर देखते हुए, मैं यूरोफॉइल के भविष्य को लेकर उत्साहित हूँ । हमारा लक्ष्य अपनी डिजिटल उपस्थिति को और सशक्त करना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर नए बाज़ारों में सक्रिय रूप से भागीदारी करना है ।

गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट बनी हुई है, और हम अपने उत्पादों में नवाचार और सुधार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

manufacturing business