MSME SuperPower:

बदलाव के धागे: श्री श्रीजी और वॉलमार्ट के साथ मेरी उद्यमिता की कहानी

नैना चौरसिया

संस्थापक, श्री श्रीजी, इंदौर, मध्य प्रदेश

business owner training program

मैं इंदौर से हूँ, जो अपनी जीवंत व्यापारिक संस्कृति के लिए जाना जाता है, और जहाँ उद्यमिता पीढ़ियों से मेरे परिवार का हिस्सा रही है। इसी माहौल में पली-बढ़ी होने के कारण मेरे भीतर व्यवसाय के प्रति रुचि विकसित हुई और मुझे छोटे उद्यमों के कामकाज की व्यावहारिक समझ मिली।

मेरी उद्यमशील यात्रा की शुरुआत गारमेंट उद्योग से हुई, जिसके बाद मैंने श्री श्रीजी ब्रांड के तहत प्राकृतिक कपूर से बने अगरबत्ती स्टिक और कोन के निर्माण की ओर विस्तार किया। इन दोनों प्रयासों का एक ही उद्देश्य है—मेरे समुदाय की महिलाओं के लिए न्यायसंगत और टिकाऊ आजीविका के अवसर सृजित करना।

business training programs
business owner

कपड़े के धागों से कपूर के सफ़र तक

मैंने श्री श्रीजी की शुरुआत सीमित संसाधनों के साथ, एक मित्र की जगह पर छोटी-सी इकाई स्थापित करके की। मैंने स्थानीय महिलाओं को कपूर की गोलियों की गिनती और पैकिंग के कार्य से जोड़ा, जिससे वे घर बैठे सम्मानजनक तरीके से आय अर्जित कर सकें। हमारे उत्पाद शुद्धता और उपयोगिता पर आधारित हैं, जिनमें पारंपरिक डिज़ाइन और सुरक्षित आधुनिक उपयोग को जोड़ने वाला कपूर दीपक भी शामिल है।

जैसे-जैसे व्यवसाय बढ़ने लगा, मुझे महसूस हुआ कि मेरी कई प्रक्रियाएँ व्यवस्थित नहीं थीं। मैं योजनाओं और सिस्टम के बजाय अनुभव और अंदाज़े के आधार पर ऑर्डर और उत्पादन संभाल रही थी। तभी मुझे यह समझ आया कि सही योजना, निगरानी और प्रभावी विस्तार के लिए मार्गदर्शन बेहद ज़रूरी है।

वॉलमार्ट वृध्दि के साथ एक नया अध्याय

2023 में वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम से जुड़ना मेरे लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। इस कार्यक्रम ने मुझे संरचित योजना, मूल्य निर्धारण और प्रक्रिया प्रबंधन से परिचित कराया, जिससे मेरा व्यवसाय विकास के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सका।

मुझे ऐसे महत्वपूर्ण अनुभव और जानकारियाँ मिलीं, जिनकी मदद से मैंने वितरण और उत्पादन ट्रैकिंग सिस्टम के ज़रिये अपने संचालन को अधिक सुव्यवस्थित किया। मैंने मूल्य निर्धारण रणनीतियों को बेहतर बनाना, लाभ मार्जिन का आकलन करना तथा स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के सामने अपने उत्पादों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना सीखा।

व्यक्तिगत मेंटरशिप ने व्यवसाय योजना, लागत नियंत्रण और ब्रांड पोज़िशनिंग की मेरी समझ को और बेहतर किया।

कार्यक्रम से मिले मार्गदर्शन को अमल में लाते हुए, हमने अपने उत्पादों को फ़्लिपकार्ट पर सूचीबद्ध किया और स्थानीय खुदरा दुकानों को आपूर्ति शुरू की। इस दोहरे दृष्टिकोण से हमें ऑनलाइन और ऑफलाइन—दोनों स्तरों पर विस्तार करने में मदद मिली। इसके परिणामस्वरूप बिक्री में लगभग 30% की वृद्धि हुई और पैकिंग व उत्पादन कार्यों में महिलाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित हुए।
2025 तक, श्री श्रीजी ने 2023 की तुलना में 70% से अधिक की वृद्धि दर्ज की, जो इसे एक तेज़ी से उभरते उपभोक्ता ब्रांड के रूप में स्थापित करती है।

उज्ज्वल भविष्य की ओर

समय के साथ, ब्रांड ने पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक उत्पादन प्रक्रियाओं का संतुलन रखते हुए पूजा से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की एक संपूर्ण श्रृंखला विकसित की है। हमने हर्बल अगरबत्ती के निर्माण में भी विस्तार किया है और आने वाले वर्षों में आयुर्वेदिक वेलनेस उत्पादों में प्रवेश करने की योजना है।
वॉलमार्ट वृध्दि कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त ज्ञान और व्यवस्थाएँ आज भी हमारी योजना, संचालन और विकास के तरीके को दिशा दे रही हैं, जो एक उज्ज्वल और टिकाऊ भविष्य के लिए मज़बूत आधार प्रदान करती हैं।

manufacturing business