इंदौर, मध्य प्रदेश, 7 जुलाई, 2026: वॉलमार्ट वृद्धि ने आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन (i2i) के साथ मिलकर इंदौर, मध्य प्रदेश में वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट 2026 की मेजबानी की। मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के साथ साझेदारी में यह आयोजन किया गया।

इस कनेक्ट में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, एमएसएमई उद्यमियों और अन्य संबंधित लोगों ने हिस्सा लिया और राज्य के एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने और डिजिटल एडॉप्शन को गति देने के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही छोटे उद्यमों को वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से विकास के नए अवसरों तक पहुंचने में मदद की गई।

इस आयोजन में 600 से ज्यादा एमएसएमई की उपस्थिति देखने को मिली। इसे मध्य प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग के अधीन संचालित स्टार्टअप एमपी, मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (एमपी एलयूएन), मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी), मध्य प्रदेश सरकार के बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एमपी-एसआरएलएम), ट्राईफेड भोपाल समेत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश (एआईएमपी), फिक्की एफएलओ इंदौर समेत क्षेत्रीय उद्योग संगठनों और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) जैसे विभिन्न संगठनों का सपोर्ट मिला।

वालमार्ट वृद्धि अपने निशुल्क प्रशिक्षण, बाजार तक पहुंच और मजबूत एवं डिजिटल रूप से सक्षम उद्यम स्थापित करने में मददगार उपकरण के माध्यम से मध्य प्रदेश में लगातार एमएसएमई को सशक्त कर रहा है। इस प्रोग्राम के तहत विशेष वर्कशॉप एवं सेमिनार का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे कारोबारी क्षमताओं को मजबूत किया जा सके और लंबी अवधि में कारोबार की तैयारी में मदद मिले। एमएसएमई कनेक्ट 2026 को मध्य प्रदेश सरकार के साथ वॉलमार्ट वृद्धि के मौजूदा गठजोड़ के तहत आयोजित किया गया। राज्य में एमएसएमई इकोसिस्टम के विकास को समर्थन देने के लिए जुलाई, 2025 में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करते हुए वॉलमार्ट वृद्धि और मध्य प्रदेश सरकार के बीच गठजोड़ हुआ था।

मध्य प्रदेश सरकार के माननीय एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने कहा, ‘एक सशक्त एमएसएमई क्षेत्र हमारे माननीय मुख्यमंत्री के ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 2047 तक राज्य में 1 करोड़ एमएसएमई स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘समृद्ध योजना’ के माध्यम से हम उद्यमियों को अपने कारोबार का विस्तार करने, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और पूरे प्रदेश में अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने में सक्षम बना रहे हैं। वॉलमार्ट वृद्धि जैसी साझेदारियां इन प्रयासों को और मजबूती प्रदान करती हैं। ये एमएसएमई को आवश्यक कौशल, बाजार से जुड़ाव और नए अवसर उपलब्ध कराकर उनके विकास को गति देती हैं।

वॉलमार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जनरल मर्चेंडाइजिंग एंड फैशन सोर्सिंग अनवीश गुप्ता ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में एक डायनामिक एमएसएमई इकोसिस्टम है, जो आर्थिक विकास, इनोवेशन और रोजगार को गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के साथ इस गठजोड़ के माध्यम से वॉलमार्ट वृद्धि उद्यमियों को अपनी कारोबारी क्षमता बढ़ाने, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अपनाने और बाजार में नए अवसरों तक पहुंचने में मदद कर रहा है। हम पूरे राज्य में इसकी बढ़ती स्वीकार्यता को देखकर उत्साहित हैं और आगे भी दीर्घकालिक विकास के लिए जरूरी कौशल, मेंटरशिप और बाजार तक पहुंच के माध्यम से एमएसएमई को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

वॉलमार्ट वृद्धि लगातार मध्य प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल्स, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग गुड्स एवं हैंडलूम समेत विभिन्न उद्योगों से जुड़े एमएसएमई के साथ काम कर रहा है। यह प्रोग्राम इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन एवं देवास समेत राज्य के प्रमुख एमएसएमई हब में अपनी उपस्थिति को भी मजबूत कर रहा है।

इस प्रोग्राम के प्रभाव को मध्य प्रदेश के उद्यमियों के विकास के सफर को देखकर भी समझा जा सकता है। ऑर्गेनिक आनंद के संस्थापक आनंद कश्यप ने प्रोग्राम से मिली हुई जानकारियों का प्रयोग अपने कारोबार को मजबूत बनाने में किया और तीन साल के अंदर अपने मासिक राजस्व (मंथली रेवेन्यू) को ₹30,000 से बढ़ाकर ₹10 लाख से अधिक तक पहुंचा दिया। इसी तरह श्री श्रीजी की संस्थापक इंदौर की नैना चौरसिया ने वॉलमार्ट वृद्धि से मिली जानकारियों का इस्तेमाल अपने परिचालन को बढ़ाने में किया और दो साल में कारोबार में 70% की वृद्धि दर्ज की।

उद्यमियों को उनकी वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य की विकास आकांक्षाओं के अनुरूप सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से वॉलमार्ट वृद्धि डिजिटल स्किलिंग, मार्केटप्लेस से जुड़ाव, व्यक्तिगत मार्गदर्शन (पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप) और जमीनी स्तर पर सहयोग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य एमएसएमई को अधिक मजबूत, प्रतिस्पर्धी और सतत व्यवसाय विकसित करने में सक्षम बनाना है। फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण के माध्यम से यह प्रोग्राम उद्यमियों को ऐसी क्षमताओं से लैस करता है, जिसकी जरूरत आगे बढ़ने और लगातार बदलते मार्केटप्लेस में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए है।

2019 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने पूरे भारत में 1,15,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है। 2028 तक कुल 1,70,000 एमएसएमई को सपोर्ट करने के लक्ष्य के साथ यह प्रोग्राम लगातार उद्यमिता की क्षमताओं को बढ़ा रहा है और कंपनियों को घरेलू एवं विदेशी बाजार में विस्तार करने में मदद कर रहा है।

एमएसएमई इस लिंक पर जाकर वॉलमार्ट वृद्धि के लिए रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmartvriddhi. वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के इच्छुक सेलर्स इस लिंक पर रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmart-marketplace https://www.walmartvriddhi.org/en/marketplace

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (नैस्डैक: WMT) एक ऐसा ओमनीचैनल रिटेल ब्रांड है, जो लोगों की भागीदारी और तकनीक की शक्ति के साथ काम करता है। इसका उद्देश्य है अपने ग्राहकों को हर समय, हर जगह—चाहे स्टोर में हों, ऑनलाइन हों या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—पैसे की बचत करने और बेहतर जीवन जीने में मदद करना। हर सप्ताह लगभग 28 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,900 से अधिक स्टोर्स तथा अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2026 में वॉलमार्ट का राजस्व 713 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। कंपनी दुनिया भर में लगभग 21 लाख सहयोगियों (एसोसिएट्स) को रोजगार प्रदान करती है। वॉलमार्ट सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी), कॉर्पोरेट परोपकार (कॉर्पोरेट फिलैंथ्रॉपी) तथा रोज़गार के अवसरों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें।

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन, वॉलमार्ट वृद्धि का कार्यान्वयन सहयोगी (इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर), एक गैर-लाभकारी संस्था है जो नवाचार और समुदाय-केंद्रित समाधानों के माध्यम से सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। फाउंडेशन सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और कॉरपोरेट संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे प्रभावी और व्यापक कार्यक्रम विकसित करता है, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और लैंगिक समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करते हुए, i2i फाउंडेशन का उद्देश्य अधिक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। सहयोग, नवाचार और पारदर्शिता के मूल्यों पर आधारित यह फाउंडेशन दीर्घकालिक और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें

wmintmediainquiry@wal-mart.com