-
- वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट विशाखापत्तनम 2026 में डिजिटल कॉमर्स को बढ़ावा देने, वित्त तक पहुंच आसान बनाने और बाजार के लिए तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार, उद्योग जगत और उद्यमी एक साथ आए।
- वॉलमार्ट सोर्सिंग फार्मास्यूटिकल्स और समुद्री खाद्य सहित विभिन्न श्रेणियों में आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम करता है और जिम्मेदार सोर्सिंग तथा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बेहतर प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रहा है।
- वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पात्र भारतीय व्यवसायों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको और चिली के ग्राहकों तक पहुंच बनाने के नए रास्ते उपलब्ध कराता है।
- वॉलमार्ट फाउंडेशन ने आंध्र प्रदेश के 10 जिलों में 1,60,000 से अधिक किसानों और 70 से अधिक एफपीओ को सहयोग प्रदान किया है।
विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश, 27 सितंबर, 2026: वॉलमार्ट ने 26 सितंबर को आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फाउंडेशन (आई2आई) के साथ साझेदारी में वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट विशाखापत्तनम 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उद्यमियों और आंध्र प्रदेश एमएसएमई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, एपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फेडरेशन, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), वीमेन एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी, वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट और व्यापक एमएसएमई इकोसिस्टम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सत्रों में एमएसएमई विकास के व्यावहारिक रास्तों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें डिजिटल कॉमर्स, सीमा-पार व्यापार, वित्त तक पहुंच, सरकारी संसाधन और बाजार के लिए तैयारी शामिल रहे। इन सत्रों ने भाग लेने वाले व्यवसायों को विकास के अगले चरण के लिए आवश्यक क्षमताओं और संपर्कों को समझने का अवसर प्रदान किया।
आंध्र प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं ग्रामीण गरीबी उन्मूलन सोसाइटी के माननीय मंत्री श्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने कहा, “आंध्र प्रदेश एमएसएमई और उद्यमिता विकास नीति 2024–29 तथा ‘एक परिवार, एक उद्यमी’ जैसी पहलों के माध्यम से सरकार वित्त, प्रौद्योगिकी और बाजारों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराकर एमएसएमई को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी कार्यक्रम और क्लस्टर विकास कार्यक्रम के साथ-साथ 175 एमएसएमई पार्क भी विकसित कर रही है, जिनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एमएसएमई पार्क होगा। वॉलमार्ट वृद्धि जैसी पहलें उद्यमियों के करीब व्यावहारिक क्षमताएं और बाजार संपर्क पहुंचाकर तथा एमएसएमई को अपने कारोबार का विस्तार करने में सहयोग देकर इन प्राथमिकताओं को और मजबूत कर सकती हैं।”
आंध्र प्रदेश में वॉलमार्ट की व्यापक सहभागिता
कार्यक्रम से आगे, आंध्र प्रदेश में वॉलमार्ट की सहभागिता एमएसएमई क्षमता निर्माण, सोर्सिंग, सीमा-पार ई-कॉमर्स और वॉलमार्ट फाउंडेशन द्वारा समर्थित उन कार्यक्रमों तक विस्तृत है, जो छोटे और सीमांत किसानों तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) पर केंद्रित हैं।
वॉलमार्ट के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स के सीनियर वाइस प्रसिडेंट पॉल डाइक ने कहा, “आंध्र प्रदेश के उद्यमी, सप्लायर्स, निर्यातक और कृषक समुदाय अपने-अपने तरीके से राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं। हमारा ध्यान उन्हें उन क्षमताओं, बाजारों और साझेदारियों से जोड़ने पर है, जो उन्हें अपने कारोबार का विस्तार करने में मदद कर सकें। वॉलमार्ट की व्यापक क्षमताओं को एक साथ लाकर और स्थानीय भागीदारों के साथ काम करते हुए हमारा उद्देश्य पूरे राज्य में अधिक प्रतिस्पर्धी व्यवसायों, बेहतर आजीविका और समावेशी एवं दीर्घकालिक विकास को सहयोग देना है।”
वॉलमार्ट सोर्सिंग समुद्री खाद्य, फार्मास्यूटिकल्स, परिधान और ऑटोमोटिव पार्ट्स सहित विभिन्न श्रेणियों में भारतीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम करता है। आंध्र प्रदेश में यह राज्य के समुद्री खाद्य इकोसिस्टम से जुड़े हितधारकों के साथ, सीफूड टास्क फोर्स के माध्यम से भी, जिम्मेदार सोर्सिंग और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बेहतर प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से विक्रेता वॉलमार्ट के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको और चिली के ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं। अमेरिका में पिछले तिमाही के दौरान मार्केटप्लेस की बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वॉलमार्ट वृद्धि जैसी क्षमता निर्माण पहलों के साथ मिलकर यह उन निर्यात के लिए तैयार व्यवसायों के लिए एक अतिरिक्त माध्यम उपलब्ध कराता है, जो अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स में अपना विस्तार करना चाहते हैं।
आंध्र प्रदेश में वॉलमार्ट फाउंडेशन द्वारा समर्थित कार्यक्रम छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका, एफपीओ, बाजार तक पहुंच और जलवायु अनुकूलन क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। इन पहलों के माध्यम से 10 जिलों में 70 से अधिक एफपीओ और 1,60,000 से अधिक किसानों को क्षमता निर्माण, डिजिटल एवं कृषि संबंधी परामर्श, बाजार संपर्क और वित्त तक पहुंच के माध्यम से सहयोग प्रदान किया गया है।
वॉलमार्ट फाउंडेशन द्वारा हाल ही में नेशनल एग्रो फाउंडेशन को प्रदान किए गए अनुदान का उद्देश्य राज्य में चयनित 10 एफपीओ से जुड़े लगभग 12,500 किसानों तक पहुंच बनाना है। इस पहल का मुख्य ध्यान सतत आर्थिक विकास और जलवायु अनुकूलन क्षमता पर है।
वॉलमार्ट वृद्धि से जुड़ने के इच्छुक एमएसएमई www.walmartvriddhi.org/register-with-walmartvriddhi पर पंजीकरण कर सकते हैं। वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यवसाय का विस्तार करने के इच्छुक विक्रेता www.walmartvriddhi.org/en/marketplace पर पंजीकरण कर सकते हैं।
नोट: वॉलमार्ट फाउंडेशन से संबंधित सभी आंकड़े अनुदान प्राप्त करने वाले संगठनों द्वारा स्वयं उपलब्ध कराए गए हैं और इनका स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया गया है।
वॉलमार्ट के बारे में
वॉलमार्ट इंक. (नैस्डैक: WMT) एक ऐसा ओमनीचैनल रिटेल ब्रांड है, जो लोगों की भागीदारी और तकनीक की शक्ति के साथ काम करता है। इसका उद्देश्य है अपने ग्राहकों को हर समय, हर जगह—चाहे स्टोर में हों, ऑनलाइन हों या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—पैसे की बचत करने और बेहतर जीवन जीने में मदद करना। हर सप्ताह लगभग 28 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,900 से अधिक स्टोर्स तथा अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2026 में वॉलमार्ट का राजस्व 713 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। कंपनी दुनिया भर में लगभग 21 लाख सहयोगियों (एसोसिएट्स) को रोजगार प्रदान करती है। वॉलमार्ट सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी), कॉर्पोरेट परोपकार (कॉर्पोरेट फिलैंथ्रॉपी) तथा रोज़गार के अवसरों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart.
आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में
आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन, वॉलमार्ट वृद्धि का कार्यान्वयन सहयोगी (इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर), एक गैर-लाभकारी संस्था है जो नवाचार और समुदाय-केंद्रित समाधानों के माध्यम से सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। फाउंडेशन सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और कॉरपोरेट संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे प्रभावी और व्यापक कार्यक्रम विकसित करता है, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और लैंगिक समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करते हुए, i2i फाउंडेशन का उद्देश्य अधिक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। सहयोग, नवाचार और पारदर्शिता के मूल्यों पर आधारित यह फाउंडेशन दीर्घकालिक और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। i2ifoundation.org/about-i2i-foundation
अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें
mailto:wmintmediainquiry@wal-mart.com