




कार्यक्रम का अवलोकन
2 सितंबर 2026 को धनो धान्यो ऑडिटोरियम में आयोजित वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट कोलकाता ने पश्चिम बंगाल में एमएसएमई विकास, डिजिटल कॉमर्स और बाजार तक पहुंच के नए अवसरों की संभावनाओं को तलाशने के लिए उद्यमियों, सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के नेताओं और इकोसिस्टम भागीदारों को एक मंच पर एकत्रित किया।
एमएसएमई ने पूरे दिन सीखने और सहभागिता से जुड़े सत्रों में भाग लिया, जिनका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक क्षमताओं को मजबूत करना, डिजिटल रूप से तैयार होना और व्यापक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के अवसर तलाशना था। वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट कोलकाता 2026 में सरकार, उद्योग, मार्केटप्लेस और उद्यमियों के दृष्टिकोण एक साथ सामने आए, जिसमें व्यवसायों को आगे बढ़ाने और उनका विस्तार करने के व्यावहारिक रास्तों पर विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम में श्री यू. स्वरूप, आईएएस, निदेशक, एमएसएमई निदेशालय, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री विनायक आज़ाद, प्रधान आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक), पश्चिम बंगाल; श्री विष्णु कांत, संयुक्त डीजीएफटी, विदेश व्यापार महानिदेशालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार; श्री अविषेक ऑड्डी, अध्यक्ष, बंगाल बिजनेस काउंसिल; और श्री अनूप कुमार बरला, प्रबंधक, कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।
प्रमुख वक्ता और सत्र
सत्र की शुरुआत आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष पारुल सोनी ने की। उन्होंने दिन के कार्यक्रम की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए नए विकास अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए उद्यमियों को आवश्यक ज्ञान, क्षमताओं और संपर्कों से सशक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
वॉलमार्ट सोर्सिंग की निदेशक अमारा दीपा ने एमएसएमई विकास के लिए वॉलमार्ट वृद्धि के दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने उद्यमियों को अपने व्यवसायों को मजबूत करने और उनका विस्तार करने में सक्षम बनाने के लिए क्षमता निर्माण, डिजिटल कॉमर्स और बाजार तक पहुंच की भूमिका पर प्रकाश डाला।
श्री यू. स्वरूप, आईएएस, निदेशक, एमएसएमई निदेशालय ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्यमियों को अपने व्यवसायों का विस्तार करने के लिए नवाचार, डिजिटल कॉमर्स और नए बाजारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एमएसएमई से अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और अपने उद्यमों का विस्तार करने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि द्वारा निःशुल्क प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण और सहयोग का लाभ उठाने का आग्रह किया।
श्री विष्णु कांत, संयुक्त डीजीएफटी, विदेश व्यापार महानिदेशालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने एमएसएमई निर्यातकों के लिए वित्त, लॉजिस्टिक्स, परीक्षण और प्रमाणन संबंधी सहायता तक पहुंच को मजबूत करने तथा वैश्विक बाजारों में प्रवेश की लागत और बाधाओं को कम करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्यमियों को ई-कॉमर्स और डिजिटल व्यापार में बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने तथा अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करने और नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और निर्यात संवर्धन मिशन के अंतर्गत उपलब्ध योजनाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
श्री विनायक आज़ाद, प्रधान आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक), पश्चिम बंगाल ने एमएसएमई निर्यातकों के लिए समय और लागत कम करने में प्रौद्योगिकी तथा सरल सीमा शुल्क प्रक्रियाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक अवसर प्राप्त करने के लिए पारदर्शी, नियमों के अनुरूप और डिजिटल आपूर्ति श्रृंखलाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड निदेशक सुमन साहा के सत्र में एमएसएमई के लिए डिजिटल और सीमा-पार कॉमर्स के माध्यम से विस्तार के अवसरों पर चर्चा की गई। उन्होंने वॉलमार्ट मार्केटप्लेस की ऑर्डर पूर्ति, विज्ञापन, ऑनबोर्डिंग और विक्रेता सहायता से जुड़ी सुविधाओं पर प्रकाश डाला, जो व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंचने में मदद कर सकती हैं।
श्री अनूप कुमार बरला, प्रबंधक, कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय, सिडबी ने सिडबी के माध्यम से एमएसएमई के लिए उपलब्ध सहायता की जानकारी साझा की। उन्होंने वित्त, प्रौद्योगिकी, कौशल और बाजार संपर्क तक पहुंच के माध्यम से एमएसएमई को सहयोग देने में सिडबी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल और क्षमता निर्माण से जुड़ी पहलों के साथ समय पर मिलने वाली वित्तीय सहायता एमएसएमई को अपने कारोबार का विस्तार करने, आधुनिकीकरण करने और राष्ट्रीय तथा वैश्विक बाजारों में प्रवेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बंगाल बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष श्री अविषेक ऑड्डी ने डिजिटल परिवर्तन को अपनाने और नई व्यावसायिक प्रणालियों के अनुरूप खुद को ढालने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने व्यवसायों के लिए नए तरीकों की व्यवहार्यता का आकलन करने, चुस्त बने रहने और वैकल्पिक समाधान तैयार रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
ई-कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय को स्थापित करने और उसका विस्तार करने पर एक अलग अनुभव-साझाकरण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें फ्लिपकार्ट के मार्केटप्लेस ग्रोथ निदेशक इरशान अहमद सिद्दीकी और मार्स इन्फिनिटी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुर बंगूर ने अपने अनुभव साझा किए। फ्लिपकार्ट विक्रेता मधुर बंगूर ने बताया कि फ्लिपकार्ट की ऑनबोर्डिंग सहायता, ऑर्डर पूर्ति सेवाओं और श्रेणी से जुड़ी जानकारियों ने उन्हें अपने किड्सवियर व्यवसाय को स्थापित करने और उसका विस्तार करने में किस प्रकार मदद की। उन्होंने इस मंच की छोटे शहरों के ग्राहकों तक पहुंच उपलब्ध कराने की क्षमता पर प्रकाश डाला, जिससे ब्रांड को पारंपरिक बाजारों से आगे अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिली।
डिजिटल और बाजार के लिए तैयारी को मजबूत करना
कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य उद्यमियों को व्यापक बाजारों तक पहुंच बनाने के व्यावहारिक तरीकों को समझने में मदद करना था।
आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड के कार्यकारी निदेशक संदीप सनन ने वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से सीमा-पार व्यापार के अवसरों पर एक ओरिएंटेशनपरिचयात्मक सत्र का नेतृत्व किया। उन्होंने उद्यमियों को यह समझने में मदद की कि डिजिटल कॉमर्स उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचने में किस प्रकार सहायता कर सकता है।
डिजिटल मार्केटप्लेस पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने की इच्छा रखने वाले व्यवसायों के लिए फ्लिपकार्ट के मार्केटप्लेस विज्ञापन निदेशक स्वप्निल पारोहा ने फ्लिपकार्ट ऑनबोर्डिंग पर एक परिचयात्मकओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया, जिसके बाद कार्यशाला और प्रश्नोत्तर सत्र हुआ।
कार्यक्रम में वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर अकादमी की एक मास्टरक्लास भी आयोजित की गई। इसका नेतृत्व आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के अकादमी एवं मेंटरिंग के कार्यकारी निदेशक रविकांत सुमन ने किया। सत्र का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक क्षमताओं को मजबूत करना और उद्यमियों को सतत विकास के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना था।
आगे की राह
वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट के कोलकाता संस्करण ने पश्चिम बंगाल के उद्यमियों के लिए डिजिटल कॉमर्स का लाभ उठाने, अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और व्यापक बाजारों तक पहुंच बनाने के अवसरों को रेखांकित किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म और वैश्विक मार्केटप्लेस एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंचने और सीमा-पार व्यापार के अवसर तलाशने में सक्षम बना रहे हैं।
आगे बढ़ते हुए, सीमा-पार व्यापार के लिए तैयारी को मजबूत करना महत्वपूर्ण होगा। इसमें निर्यात प्रक्रियाओं, सीमा शुल्क और अनुपालन, लॉजिस्टिक्स, परीक्षण एवं प्रमाणन, अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं तथा वित्त तक पहुंच के बारे में जागरूकता शामिल है। सरकार, उद्योग, मार्केटप्लेस और वित्तीय संस्थानों के बीच निरंतर सहयोग से एमएसएमई को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में प्रवेश करने और अपने व्यवसायों का विस्तार करने के लिए आवश्यक क्षमताएं विकसित करने में मदद मिलेगी। वॉलमार्ट वृद्धि पश्चिम बंगाल के उद्यमियों को प्रासंगिक ज्ञान, क्षमताओं और बाजार के अवसरों के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।