
कोलकाता, पश्चिम बंगाल, 3 सितंबर 2026: वॉलमार्ट वृद्धि ने आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन (i2i) के साथ मिलकर कोलकाता, पश्चिम बंगाल में वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन किया। पश्चिम बंगाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षमताओं को मजबूत बनाने में मदद करने के लिए इस आयोजन में उद्यमी, सरकारी प्रतिनिधि और इकोसिस्टम से संबंधित अन्य लोग एक मंच पर एकत्रित हुए।
इस आयोजन में एमएसएमई एवं टेक्सटाइल्स विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी), स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी), वॉलमार्ट मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट और अन्य संबंधित पक्षों की भी सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम मुख्यत: एमएसएमई को अपने कारोबार एवं डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने, निर्यात के लिए अपनी तैयारी को समझने और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचने के अवसर तलाशने के लिए व्यावहारिक रास्ते उपलब्ध कराने पर केंद्रित रहा। इस दौरान विभिन्न एमएसएमई ने वॉलमार्ट मार्केटप्लेस और फ्लिपकार्ट के जरिये डिजिटल कॉमर्स और मार्केट के विशेषज्ञों के साथ भी बातचीत की। विभिन्न सत्रों एवं वर्कशॉप के माध्यम से उद्यमियों को कारोबार में पूरी तरह तैयार रहने (बिजनेस रेडीनेस), डिजिटल कॉमर्स और दूसरे देशों में कारोबार करने से संबंधित अहम जानकारियां दी गईं।
कोलकाता पूर्वी भारत का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। इसलिए यहां कार्यक्रम के आयोजन से पश्चिम बंगाल के उद्यमियों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मिला। वॉलमार्ट वृद्धि के तहत विशेष ट्रेनिंग सेशन, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य दीर्घकालिक विकास एवं डिजिटल कॉमर्स में ज्यादा सहभागिता के लिए एमएसएमई को जरूरी क्षमताएं विकसित करने में सहयोग देना है।
पश्चिम बंगाल सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं टेक्सटाइल्स विभाग के सचिव श्री सुमित गुप्ता ने कहा, “एमएसएमई पश्चिम बंगाल के आर्थिक परिदृश्य का अभिन्न हिस्सा हैं। पूरे राज्य में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में इनका योगदान है। डिजिटल टूल्स के जरिये एमएसएमई की क्षमताओं को मजबूत करना और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक उनकी पहुंच बढ़ाना, उनके सतत विकास के लिए बेहद जरूरी है। पर्याप्त समर्थन एवं अवसरों के साथ यहां के एमएसएमई पूरे आत्मविश्वास से अपने कारोबार का विस्तार करने, रोजगार सृजित करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्यम खड़े करने में सक्षम हो सकते हैं।”
विदेश व्यापार महानिदेशालय के जॉइंट डीजीएफटी श्री विष्णु कांत ने कहा, “एमएसएमई में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने की काफी क्षमता है। सीमा-पार व्यापार को लेकर अपनी समझ को मजबूत करते हुए और जरूरी क्षमताएं विकसित करते हुए उद्यमी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम हो सकते हैं। मुक्म व्यापार समझौतों, (एफटीए) और निर्यात संवर्धन मिशन के तहत विभिन्न स्कीमों से उन्हें कारोबार में नई ऊंचाइयां पाने में मदद मिलेगी।”
वॉलमार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जनरल मर्चेंडाइजिंग एंड फैशन सोर्सिंग, अवनीश गुप्ता ने कहा, “पश्चिम बंगाल में विकास की व्यापक क्षमताओं से भरपूर एक विविधतापूर्ण एवं डायनामिक एमएसएमई इकोसिस्टम है। वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से हम उन्हें अपनी क्षमताएं विकसित करने, डिजिटल टूल्स अपनाने और नए बाजारों से जुड़कर मजबूत कारोबार खड़ा करने में मदद कर रहे हैं। एमएसएमई को जरूरी कौशल और सपोर्ट देते हुए हमारा लक्ष्य उन्हें ज्यादा प्रतिस्पर्धी एवं पर्यावरण के अनुकूल कारोबार खड़ा करने में मदद देना है।”
पश्चिम बंगाल का एमएसएमई क्षेत्र हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, हैंडलूम, फूड प्रोसेसिंग, लेदर, इंजीनियरिंग गुड्स और जूट जैसे सेक्टर्स में स्थापित एवं उभरते हुए क्लस्टर्स तक फैला हुआ है। वॉलमार्ट वृद्धि कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, आसनसोल, खड़गपुर और मालदा जैसे प्रमुख एमएसएमई केंद्रों में उद्यमियों से जुड़ रहा है। इस प्रकार से यह कार्यक्रम अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहे और विकास के अलग-अलग चरणों से गुजर रहे उद्यमों तक पहुंच बना रहा है।
वॉलमार्ट वृद्धि को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे उद्यमियों की मौजूदा जरूरतों और उनके भविष्य के लक्ष्यों, दोनों को ध्यान में रखा जा सके। यह कार्यक्रम डिजिटल कौशल विकास, मार्केटप्लेस से जुड़ी सुविधाएं, व्यक्तिगत मेंटरशिप और जमीनी स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य एमएसएमई को मजबूत और टिकाऊ कारोबार खड़ा करने में मदद करना है।
इसकी ट्रेनिंग में फाइनेंस, मार्केटिंग, वर्कफोर्स मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं। इससे उद्यमियों को बदलते बाजार में कारोबार को आगे बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए जरूरी क्षमताएं विकसित करने में मदद मिलती है।
2019 में लॉन्च होने के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने पूरे भारत में 1,15,000 से अधिक एमएसएमई को ट्रेनिंग दी है। 2028 तक कुल 1,70,000 एमएसएमई को सहयोग देने के लक्ष्य के साथ यह कार्यक्रम लगातार उद्यमियों की क्षमताएं बढ़ा रहा है। साथ ही, उद्यमों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आगे बढ़ने के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।
एमएसएमई वॉलमार्ट वृद्धि के लिए यहाँ रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmartvriddhi वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के इच्छुक सेलर्स यहाँ रजिस्टर कर सकते हैं: https://www.walmartvriddhi.org/en/marketplace
वॉलमार्ट के बारे में
वॉलमार्ट इंक. (नैस्डैक: WMT) एक ऐसा ओमनीचैनल रिटेल ब्रांड है, जो लोगों की भागीदारी और तकनीक की शक्ति के साथ काम करता है। इसका उद्देश्य है अपने ग्राहकों को हर समय, हर जगह—चाहे स्टोर में हों, ऑनलाइन हों या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—पैसे की बचत करने और बेहतर जीवन जीने में मदद करना। हर सप्ताह लगभग 28 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,900 से अधिक स्टोर्स तथा अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2026 में वॉलमार्ट का राजस्व 713 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। कंपनी दुनिया भर में लगभग 21 लाख सहयोगियों (एसोसिएट्स) को रोजगार प्रदान करती है। वॉलमार्ट सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी), कॉर्पोरेट परोपकार (कॉर्पोरेट फिलैंथ्रॉपी) तथा रोज़गार के अवसरों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com पर जाएं, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन पर linkedin.com/company/walmart देखें।
आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में
आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन, वॉलमार्ट वृद्धि का कार्यान्वयन सहयोगी (इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर), एक गैर-लाभकारी संस्था है जो नवाचार और समुदाय-केंद्रित समाधानों के माध्यम से सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। फाउंडेशन सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और कॉरपोरेट संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे प्रभावी और व्यापक कार्यक्रम विकसित करता है, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और लैंगिक समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करते हुए, i2i फाउंडेशन का उद्देश्य अधिक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। सहयोग, नवाचार और पारदर्शिता के मूल्यों पर आधारित यह फाउंडेशन दीर्घकालिक और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। i2ifoundation.org/about-i2i-foundation
अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें















