MSME SuperPower:

एक पारिवारिक दुकान से सफल डिजिटल व्यवसाय तक

यश शाह

को-फाउंडर, किटडोर: मुंबई

business owner training program

मैं मुंबई में एक ऐसे परिवार में बड़ा हुआ, जहाँ हमारे पास होम अप्लायंसेज़ का स्टोर था। वहीं से मैंने बचपन में ही सीखा कि व्यवसाय में निरंतरता, अनुशासन और ग्राहकों का भरोसा कितना महत्वपूर्ण होता है। अपने पिता को दुकान की हर छोटी-बड़ी बात संभालते देख, मेरे काम करने का नजरिया और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई । यही अनुभव मेरे साथ हमेशा रहा।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करते हुए मुझे महसूस हुआ कि मैं अपना कुछ बनाना चाहता हूँ। 2023 में, मैंने और मेरे भाई ने लगभग ₹15–20 लाख का निवेश कर ‘किटडोर’ शुरू किया – जिसका मतलब है “किचन एट योर डोरस्टेप”। हमने किचन के बर्तनों से शुरुआत की, क्योंकि यह क्षेत्र हमें अच्छी तरह आता था। हमारा लक्ष्य था कि हम अपने ऑफलाइन अनुभव को डिजिटल पहुंच के साथ जोड़कर एक भरोसेमंद किचनवेयर ब्रांड बनाएं।

business training programs
business owner

वालमार्ट वृद्धि के साथ हमारी रणनीति को मजबूती

पहली बार व्यवसाय शुरू करने वाले कई उद्यमियों की तरह, हम भी बहुत उत्साह के साथ आगे बढ़े और सीखने के हर मौके को अपनाया। हम एक ऐसा व्यवसाय बनाना चाहते थे जो सरल, वित्तीय रूप से मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला हो। तभी 2023 में हमें वालमार्ट वृद्धि प्रोग्राम के बारे में पता चला। यह हमारे लिए एक सही मार्गदर्शक साबित हुआ, जिसने हमारे विचारों को एक ठोस बिज़नेस प्लान में बदलने में मदद की।

इस प्रोग्राम के मॉड्यूल्स ने हमें बिज़नेस प्लानिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट और ई-कॉमर्स ऑपरेशंस की अच्छी समझ दी। मेंटरशिप ने हमें इन सीखों को व्यवहार में लागू करने में मदद की—जैसे डेटा के आधार पर लक्ष्य तय करना और प्रगति को मापने योग्य चरणों में ट्रैक करना। इससे हमारे व्यवसाय को स्पष्ट दिशा मिली और हम तेजी से आगे बढ़ पाए।

लंबी अवधि की स्पष्ट रणनीति के साथ, हमने किचनवेयर कैटेगरी में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की। हमने बिना बाहरी कर्ज लिए अपने प्रोडक्ट और लागत को बेहतर बनाया। इस प्रक्रिया ने हमारे बिज़नेस की नींव को मजबूत किया और हमें आगे बढ़ने के लिए तैयार किया ।

फ्लिपकार्ट के माध्यम से विस्तार

मजबूत आधार तैयार करने के बाद, अगला कदम था ई-कॉमर्स के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाना । अपनी ओमनीचैनल रणनीति के तहत हमने फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर शुरुआत की। इसके जरिए हमें पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुंच मिली और हम मुंबई से बाहर भी तेजी से बढ़ पाए। प्लेटफॉर्म से मिले डेटा ने दिखाया कि दक्षिण और पूर्वी भारत में हमारे प्रोडक्ट की अच्छी मांग है। इससे हमें ग्राहकों की पसंद और उपयोग के तरीकों को बेहतर समझने में मदद मिली और हमने पूरे देश में अपनी पहचान बनानी शुरू की।

इस विस्तार का असर हमारी बिक्री पर भी दिखा। पिछले दो वर्षों में हमारी कुल आय लगभग चार गुना बढ़ गई, जिसमें से 40% योगदान फ्लिपकार्ट का है। अब हम 2026–27 में भी इसी रफ्तार को बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं।

प्रोग्राम से मिली सीख, जैसे कैटलॉग मैनेजमेंट, सप्लाई चेन और डिजिटल मार्केटिंग, को अपनाकर हमने अपने ऑपरेशंस को और बेहतर किया। इससे हम एक स्थानीय व्यवसाय से राष्ट्रीय ब्रांड में बदल पाए। डिजिटल विस्तार के साथ-साथ, हमने कैटेगरी निर्माण पर भी ध्यान दिया और इन्वेंटरी प्लानिंग से लेकर सप्लायर साझेदारियों तक मजबूत बैकएंड सिस्टम स्थापित किए, ताकि सतत विकास बना रहे।

साझा विकास के लिए एक इकोसिस्टम बनाना

जहाँ फ्लिपकार्ट हमारे विस्तार का मुख्य माध्यम है, वहीं हमने अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म और पार्टनर नेटवर्क भी बनाया है, जिससे छोटे निर्माताओं को ई-कॉमर्स से जोड़ने में मदद मिलती है। वालमार्ट वृद्धि प्रोग्राम से मिले ऑपरेशनल और मार्केटप्लेस से जुड़े अनुभवों के आधार पर, हमने अपनी वेबसाइट को एक एग्रीगेटर-आधारित प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना शुरू किया। इस मॉडल के जरिए हम छोटे और मध्यम निर्माताओं को उनके अपने ब्रांड नाम से किचनवेयर प्रोडक्ट्स ऑनलाइन सूचीबद्ध करने और बेचने में मदद करते हैं। इससे उन्हें अपनी खुद की ई-कॉमर्स क्षमता विकसित किए बिना ही डिजिटल ग्राहकों तक पहुंच मिलती है, जबकि हम प्लेटफॉर्म का प्रबंधन करते हैं और लॉजिस्टिक्स, जिसमें लास्ट-माइल डिलीवरी भी शामिल है, उपलब्ध कराते हैं।

इससे हम अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ा पा रहे हैं, सप्लायर संबंध मजबूत कर रहे हैं और पूरे इकोसिस्टम में साझा विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। आगे हम और अधिक पार्टनर्स को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।

आगे की राह

एक पारिवारिक व्यवसाय से एक डिजिटल रूप से संचालित उद्यम बनने तक, आज हम एक ऐसे बढ़ते हुए व्यवसाय के रूप में खड़े हैं जिसकी देशभर में मौजूदगी है। इस प्रोग्राम से मिली सीख आज भी हमारी योजना बनाने, संचालन करने और विस्तार करने के तरीके को दिशा देती है। हमारी यात्रा के हर चरण में दिखाता है कि कैसे संरचित सीख और डिजिटल माध्यम अपनाने से छोटे व्यवसाय बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकते हैं।

आगे देखते हुए, हमारा लक्ष्य नए बाजारों की खोज करना है और वालमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अमेरिका में विस्तार करते हुए अपने व्यवसाय को भारत से बाहर ले जाना है। यह अगला चरण भारतीय किचनवेयर को वैश्विक ग्राहकों के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हर उपलब्धि के साथ, किटडोर यह साबित करता है कि भारतीय एमएसएमई परंपरा और नवाचार को मिलाकर स्थानीय विशेषज्ञता को सतत वैश्विक विकास में बदल सकते हैं।

manufacturing business