चेन्नई, तमिलनाडु, 25 अगस्त 2026 — वॉलमार्ट वृद्धि ने आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन (i2i) के साथ साझेदारी में, उद्योग, निवेश प्रोत्साहन एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत तमिलनाडु औद्योगिक मार्गदर्शन एवं निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो (गाइडेंस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य क्षमता निर्माण, डिजिटल परिवर्तन तथा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के माध्यम से राज्य के एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।

चेन्नई में आयोजित वेट्री तमिलनाडु निवेश सम्मेलन के दौरान औपचारिक रूप से किए गए इस समझौते के साथ, वर्ष 2028 तक पूरे भारत में 1,70,000 एमएसएमई को सशक्त बनाने के वॉलमार्ट वृद्धि के लक्ष्य की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।

इस साझेदारी के माध्यम से तमिलनाडु के एमएसएमई को वॉलमार्ट वृद्धि के निःशुल्क प्रशिक्षण, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, बाजार तक पहुंच के अवसरों और व्यावसायिक साधनों का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें मजबूत, लचीले और डिजिटल रूप से सक्षम व्यवसाय विकसित करने में मदद मिलेगी। यह सहयोग एमएसएमई की क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़ने के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

गाइडेंस अपनी मौजूदा योजनाओं, जिला उद्योग केंद्रों और अन्य सरकारी संस्थाओं के माध्यम से राज्य भर के एमएसएमई तक पहुंच बनाने और उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने में सहयोग करेगा। साथ ही, अपने सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों के माध्यम से वॉलमार्ट वृद्धि के कार्यक्रमों, पहलों और अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी सहयोग करेगा।

यह साझेदारी गाइडेंस की व्यापक उद्योग पहुंच और सुविधा प्रदान करने की क्षमताओं को वॉलमार्ट वृद्धि की आपूर्तिकर्ता विकास विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगी। प्रशिक्षण सत्र, कार्यशालाएं और सेमिनार व्यावसायिक तैयारी को मजबूत करने, डिजिटल परिवर्तन को गति देने और तमिलनाडु के उद्यमियों की घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक भागीदारी को सक्षम बनाने पर केंद्रित होंगे।

अशिन मैथ्यू, इंडिया हेड, क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड, वॉलमार्ट मार्केटप्लेस ने कहा,“तमिलनाडु में उद्यमियों और निर्माताओं का एक मजबूत आधार है, जिनमें भारत से बाहर के ग्राहकों तक पहुंचने की क्षमता है। वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से हम एमएसएमई को अपनी निर्यात क्षमताओं को मजबूत करने, सीमा-पार व्यापार को समझने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों से जुड़ने में मदद करना चाहते हैं। सीमाओं के पार ई-कॉमर्स के लिए अधिक स्पष्ट अवसर उपलब्ध कराकर, हम अधिक स्थानीय व्यवसायों को अपनी निर्यात महत्वाकांक्षाओं को सतत विकास के अवसरों में बदलने में सक्षम बना सकते हैं।”

अवनीश गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जनरल मर्चेंडाइजिंग एंड फैशन सोर्सिंग, वॉलमार्ट ने कहा,“वॉलमार्ट में हमारा मानना है कि एमएसएमई को सशक्त बनाना समावेशी और सतत आर्थिक विकास को गति देने के लिए आवश्यक है। गाइडेंस के साथ साझेदारी में वॉलमार्ट वृद्धि के माध्यम से, हमारा उद्देश्य पूरे तमिलनाडु के उद्यमियों को आवश्यक कौशल, डिजिटल क्षमताएं, मार्गदर्शन और बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे मजबूत और भविष्य के लिए तैयार व्यवसायों का निर्माण कर सकें तथा राज्य के समृद्ध विनिर्माण क्षेत्र में योगदान दे सकें।”

वॉलमार्ट वृद्धि का प्रभाव तमिलनाडु के उद्यमियों की विकास यात्राओं में भी दिखाई देता है। बच्चों के परिधान ब्रांड हक्स (HUXX) के संस्थापक अंशद ए ने अपने व्यवसाय की क्षमताओं को मजबूत करने और ई-कॉमर्स के माध्यम से विकास के लिए तैयार होने के उद्देश्य से वॉलमार्ट वृद्धि से जुड़कर कार्यक्रम का लाभ उठाया। कार्यक्रम के माध्यम से अंशद ने अपने व्यावसायिक संचालन और बाजार के लिए तैयारी को मजबूत किया, जिससे उन्हें हक्स को डिजिटल-प्रथम ब्रांड के रूप में स्थापित करने और फ्लिपकार्ट पर अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिली। अंशद के अनुसार, कार्यक्रम से जुड़ने के बाद से उनका व्यवसाय 70 लाख रुपये से बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जिसमें फ्लिपकार्ट से 1.12 करोड़ रुपये का योगदान है, जो वार्षिक राजस्व का लगभग 75 प्रतिशत है।

वॉलमार्ट वृद्धि को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह उद्यमियों की वर्तमान स्थिति और उनकी भविष्य की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सहयोग प्रदान करे। यह कार्यक्रम डिजिटल कौशल विकास, मार्केटप्लेस से जुड़ने में सहायता, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और जमीनी स्तर पर सहयोग को एक साथ लाता है, ताकि एमएसएमई को अधिक मजबूत और टिकाऊ व्यवसाय विकसित करने में मदद मिल सके। प्रशिक्षण में वित्त, विपणन, कार्यबल प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इससे उद्यमियों को बदलते बाजार में आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक क्षमताएं विकसित करने में मदद मिलती है।

वर्ष 2019 में शुरुआत के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि ने पूरे भारत में 1,15,000 से अधिक एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है और उद्यमियों की क्षमताओं को लगातार मजबूत करने के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवसर तलाशने के लिए व्यवसायों को सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

एमएसएमई वॉलमार्ट वृद्धि के लिए यहां पंजीकरण कर सकते हैं:
https://www.walmartvriddhi.org/register-with-walmartvriddhi
वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यवसाय का विस्तार करने के इच्छुक विक्रेता यहां पंजीकरण कर सकते हैं:
https://www.walmartvriddhi.org/en/marketplace

वॉलमार्ट के बारे में

वॉलमार्ट इंक. (नैस्डैक: WMT) एक ऐसा ओमनीचैनल रिटेल ब्रांड है, जो लोगों की भागीदारी और तकनीक की शक्ति के साथ काम करता है। इसका उद्देश्य है अपने ग्राहकों को हर समय, हर जगह—चाहे स्टोर में हों, ऑनलाइन हों या मोबाइल डिवाइस के माध्यम से—पैसे की बचत करने और बेहतर जीवन जीने में मदद करना। हर सप्ताह लगभग 28 करोड़ ग्राहक और सदस्य 19 देशों में स्थित 10,900 से अधिक स्टोर्स तथा अनेक ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खरीदारी करते हैं। वित्त वर्ष 2026 में वॉलमार्ट का राजस्व 713 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। कंपनी दुनिया भर में लगभग 21 लाख सहयोगियों (एसोसिएट्स) को रोजगार प्रदान करती है। वॉलमार्ट सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी), कॉर्पोरेट परोपकार (कॉर्पोरेट फिलैंथ्रॉपी) तथा रोज़गार के अवसरों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बना हुआ है। वॉलमार्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए corporate.walmart.com, या फेसबुक पर facebook.com/walmart, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर twitter.com/walmart, और लिंक्डइन परlinkedin.com/company/walmart.

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन के बारे में

आइडियाज़ टू इम्पैक्ट (i2i) फाउंडेशन, वॉलमार्ट वृद्धि का कार्यान्वयन सहयोगी (इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर), एक गैर-लाभकारी संस्था है जो नवाचार और समुदाय-केंद्रित समाधानों के माध्यम से सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। फाउंडेशन सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और कॉरपोरेट संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे प्रभावी और व्यापक कार्यक्रम विकसित करता है, जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और लैंगिक समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करते हुए, i2i फाउंडेशन का उद्देश्य अधिक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। सहयोग, नवाचार और पारदर्शिता के मूल्यों पर आधारित यह फाउंडेशन दीर्घकालिक और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। i2ifoundation.org/about-i2i-foundation

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें

wmintmediainquiry@wal-mart.com

Thank You

for subscribing to the Walmart Vriddhi newsletter!