मध्य प्रदेश के एमएसएमई को सशक्त बनाना: वॉलमार्ट वृद्धि ने इंदौर में एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन किया

chief_gust
कार्यक्रम में इंदौर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सिडबी, फिक्की एफएलओ, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश, लघु उद्योग भारती, वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट और आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Arun Karmakar
अरुण कर्माकर, ग्लोबल सोर्सिंग, वॉलमार्ट, वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में बताते हुए
Naina Chaurasia
नैना चौरसिया, श्री राधा माधव एंटरप्राइज की संस्थापक, वॉलमार्ट वृद्धि से प्रशिक्षित उद्यमी के रूप में अपना अनुभव साझा करते हुए
MSME participants from Indore
कार्यक्रम के दौरान आयोजित ओरिएंटेशन सत्र में भाग लेते इंदौर के एमएसएमई प्रतिभागी

कार्यक्रम का अवलोकन

वॉलमार्ट वृद्धि ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एमएसएमई, वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योग संघों और इकोसिस्टम भागीदारों को एक मंच पर लाया गया, ताकि डिजिटल कॉमर्स और व्यवसाय विकास के अवसरों का पता लगाया जा सके। मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 600 से अधिक एमएसएमई ने भाग लिया।

कार्यक्रम को राज्य सरकार के प्रमुख विभागों और संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ, जिनमें स्टार्टअप एमपी, मध्य प्रदेश सरकार का एमएसएमई विभाग; मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (एमपी एलयूएन); मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी); मध्य प्रदेश सरकार का उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग; मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एमपी-एसआरएलएम); ट्राइफेड भोपाल तथा क्षेत्रीय उद्योग संघों में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज़ मध्य प्रदेश (एआईएमपी), फिक्की एफएलओ इंदौर और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (एफआईईओ) सहित अन्य संस्थाएं शामिल थीं। श्री शंकर लालवानी, माननीय सांसद, इंदौर लोकसभा, मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रमुख वक्ता और सत्र

कार्यक्रम की शुरुआत आइडियाज़ टू इम्पैक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष पारुल सोनी के उद्घाटन संबोधन से हुई। उन्होंने डिजिटल टूल्स, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बाजार तक पहुंच के माध्यम से एमएसएमई को सक्षम बनाने में वॉलमार्ट वृद्धि की भूमिका पर प्रकाश डाला।

श्री शंकर लालवानी, माननीय सांसद, इंदौर लोकसभा ने एमएसएमई क्षेत्र पर डिजिटल इंडिया के परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में बात की। उन्होंने एमएसएमई को रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने स्थानीय उद्यमों की क्षमताओं को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया, ताकि वे सतत रूप से अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और भारत के व्यापक आर्थिक विकास में योगदान दे सकें।

सिडबी के महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रभारी यशवंत नारायण कुलकर्णी ने वित्त तक पहुंच के माध्यम से एमएसएमई को सहयोग देने में सिडबी की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसमें मशीनरी और व्यवसाय विस्तार के लिए सावधि ऋण, कार्यशील पूंजी सहायता तथा कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, हरित उद्यमों और उभरते विनिर्माण क्षेत्रों के लिए विशेष वित्तीय सहायता शामिल है।

वॉलमार्ट के ग्लोबल सोर्सिंग से जुड़े अरुण कर्माकर ने वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में बताया और डिजिटल कॉमर्स, रणनीतिक साझेदारियों तथा क्षमता निर्माण के माध्यम से भारत के एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए वॉलमार्ट की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम में वॉलमार्ट वृद्धि के ग्रेजुएट्स आनंद कश्यप, फाउंडर, ऑर्गेनिक आनंद और नैना चौरसिया, फाउंडर, श्री राधा माधव एंटरप्राइज ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम ने सस्टेनेबल पैकेजिंग अपनाने, उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर करने, डिजिटल कॉमर्स में कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुँच बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके व्यवसाय को मजबूत करने में मदद की।

परिचय एवं संवाद

ओरिएंटेशन सत्रों में भाग लेने वाले एमएसएमई को वॉलमार्ट वृद्धि के बिज़नेस लर्निंग इकोसिस्टम, डिजिटल कॉमर्स और फ्लिपकार्ट व वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के जरिए बाज़ार तक पहुँच बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों को मार्केटप्लेस से जुड़ने की प्रक्रिया, ऑनलाइन बिक्री के लिए जरूरी तैयारियों और कारोबार बढ़ाने के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें अपनी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए। सत्र के अंत में सवाल-जवाब का आयोजन हुआ, जिसमें वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए और डिजिटल कॉमर्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया।

आगे की राह

कार्यक्रम में हुई चर्चा के दौरान एमएसएमई के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विभागों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग संगठनों के बीच निरंतर सहयोग की अहमियत पर जोर दिया गया। साथ ही, स्थानीय स्तर पर लगातार जुड़ाव और विभिन्न भागीदारों के साथ मजबूत साझेदारी से अधिक एमएसएमई को बाज़ार की जरूरतों के मुताबिक तैयार होने और वॉलमार्ट वृद्धि के जरिए अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 


Thank You

for subscribing to the Walmart Vriddhi newsletter!